Email में फ्री समाचार प्राप्त करे !

Wednesday, 4 October 2017

संत श्री सुरजारामजी महाराज की छठी पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

संत श्री सुरजारामजी सेवा संस्थान के तत्वाधान में अन्न त्यागी संत श्री सुरजारामजी महाराज की छठी पुण्यतिथि पर 'विशाल रक्तदान शिविर' का आयोजन दिनांक 08/10/2017 |
   रविवार को श्री राजेश्वर भगवान पुरानी बगीची , शिकारपुरा मे किया जायेगा। अत: आप इस पुण्य कार्य के सहभागी बने|

••••••●【निमंत्रण पत्रिका】●••••••

आप सभी भक्तगणो को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि परम पूजनीय प्रात: स्मरणीय गुरुदेव
श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की असीम कृपा एवं अनुकम्पा से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ' संत शिरोमणि , नि:स्वार्थ सेवा-भावी संत, कर्मठ ओजस्वी अन्न त्यागी संत, पर्यावरण प्रेमी, क्रान्तिकारी संत
श्री श्री 108 श्री सुरजारामजी महाराज (आश्रम शिकारपुरा) की छठी पुण्यतिथि पर 'विशाल जागरण एवं भजन संध्या आयोजित ; कार्तिक वदी २ शनिवार, दिनांक ०७ अक्टूबर,२०१७ को आप सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन हैं|

--------◆ कार्यक्रम◆--------
       °जागरण एवं भजन संध्या°
   07 अक्टूबर, 2017 / शनिवार
          रात्रि : 08 बजे से

 ° महाराजश्री को श्रद्धांजलि अर्पित°
     08 अक्टूबर, 2017 / रविवार

        °विशाल रक्तदान शिविर°
संत श्री सुरजारामजी सेवा संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 08 अक्टूबर,2017 / रविवार को 'रक्तदान शिविर' का आयोजन किया जायेगा।

        °महाप्रसादी के लाभार्थी°
श्री लादुरामजी पुत्र श्री बस्तीरामजी (शिकारपुरा , लुणी) की तरफ से!

••••••••••••【शुभ स्थल】•••••••••
श्री राजेश्वर भगवान आश्रम, पुराना मन्दिर, शिकारपुरा धाम (लूणी , जोधपुर)

 ••••【निमंत्रक एवं आयोजक】••••
समस्त आँजणा युवा मण्डल राजस्थान
       इस न्यूज़ की ज्यादा से ज्यादा शेयर करे जिससे ये मानवसेवा का काम आगे बढ़ सके।
      News by :- Rakesh Aanjana chenda





0 comments:

Publish News Here

Publish News Here
contador usuarios online

Download app

Latest News Facebook Page

Website Visiters

Popular Posts