एक बार समर्थ स्वामी रामदासजी भिक्षा माँगते हुए एक घर के सामने खड़े हुए और उन्होंने आवाजलगायीस्वामी रामदासजी– “जय जय रघुवीर समर्थ !” घर से महिला बाहर आयी। उसने उनकी झोलीमे भिक्षा डाली और कहा, “महात्माजी, कोई उपदेश दीजिए !”स्वामीजी बोले, “आज नहीं, कल दूँगा।”दूसरे दिन स्वामीजी ने पुन: उस घरके सामने आवाज दी – “जय जय रघुवीरसमर्थ !
”उस घर की स्त्रीने उस दिन खीर बनायीं थी, जिसमे बादाम-पिस्ते भी डाले थे।वह खीर का कटोरा लेकर बाहर आयी। स्वामीजीने अपना कमंडल आगे कर दिया। वह स्त्री जब खीर डालने लगी, तो उसने देखा कि कमंडल में गोबर और कूड़ा भरा पड़ा है। उसके हाथ ठिठक गए। वह बोली, “महाराज ! यह कमंडल तो गन्दा है।”स्वामीजी बोले, “हाँ, गन्दा तो है,किन्तु खीर इसमें डाल दो।” स्त्री बोली, “नहीं महाराज, तब तो खीर ख़राब हो जायेगी। दीजिये यह कमंडल, में इसे शुद्ध कर लाती हूँ।”स्वामीजी बोले, मतलब जब यह कमंडल साफ़ हो जायेगा, तभी खीर डालोगी न?”स्त्री ने कहा : “जी महाराज !”स्वामीजी बोले, “मेरा भी यही उपदेश है। मन में जब तक चिन्ताओ का कूड़ा-कचरा और बुरे संस्करो का गोबर भरा है, तब तक उपदेशामृत का कोई लाभ न होगा। यदि उपदेशामृत पान करना है, तो प्रथम अपने मन को शुद्ध करना चाहिए, कुसंस्कारो का त्याग करना चाहिए, तभी सच्चे सुख और आनन्द की प्राप्ति होगी।”Latest News Facebook Page
Website Visiters
Popular Posts
-
इतिहास शब्द एक ऐसा शब्द हे जो इस धरती पर इंसान की उत्पत्ति से लेकर आज तक की हर गति विधि, हर जीव जंतु की उत्तपत्ति ,सब तरह के...
-
Thank You; आज world की सबसे बेहतरीन Universities में से एक के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ. ...
-
अखिल भारतीय आँजणा (पटेल) युवा महासंगठन के नेतृत्व में चीनी वस्तुऔ(समान) के खिलाफ देशव्यापी अभियान ' राष्ट्रीय स्वदेशी - सुरक्षा अभियान ...
-
अखिल भारतीय आँजणा (पटेल) युवा महासंगठन के नेतृत्व में चीनी वस्तुओ (समान) के खिलाफ देशव्यापी अभियान ' राष्ट्रीय स्वदेशी - सुरक्षा अभियान ...
-
मिस्टर दिल्ली 2017 का फोटोजेनिक मॉडल बना आँजणा (पटेल) समाज का सपूत, गौरव राजेश पटेल पुत्र श्री केवल राम पटेल (गिराद का ढाना) बाड़मेर / हाल ...
-
श्री श्री 1008 श्री राजाराम जी महाराज का 133 वा जन्मोत्सव आन्ध्रप्रदेश के प्रकाशम् जिला ओंगोल नगरी मे चैत्र शुद्धि 8 शुक्रवार ता. 27/03...